livetv
Homeक्राइमबेरहम मां ने 10 साल के बेटे को मुस्लिम प्रेमी के लिए...

बेरहम मां ने 10 साल के बेटे को मुस्लिम प्रेमी के लिए मार डाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक मां ने अपनी ही 10 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी, क्योंकि वह उसके एक मुस्लिम प्रेमी से मुलाकात में बाधा बन रहा था। बच्चा कुछ समय से अपनी मां के व्यवहार से असहज महसूस कर रहा था और अक्सर उसे मां की गतिविधियों पर आपत्ति होती थी। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, लड़का मंगलवार से लापता था और जब परिवार ने उसकी तलाश शुरू की तो कुछ ही समय बाद उसका शव बरामद हुआ। जांच के दौरान जब पुलिस ने मां से सख्ती से पूछताछ की, तो जो सच सामने आया वह बेहद चौंकाने वाला था। महिला ने कबूल किया कि वह अपने प्रेम संबंधों में बेटे को रुकावट मानती थी और इसी कारण उसने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई जारी है।