विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर रविवार को कोयंबटूर लाया गया, जहां सुलूर वायुसेना स्टेशन पर जिला प्रशासन और एयरफोर्स अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी पवन कुमार जी गिरियप्पानवर ने एयरफोर्स स्टेशन पहुँचकर शहीद को नमन किया। सुलूर वायुसेना स्टेशन भारतीय वायुसेना का एक महत्वपूर्ण एयर बेस है, जिसका संचालन दक्षिणी वायु कमान द्वारा किया जाता है।
कांगड़ा ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर
भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से विंग कमांडर स्याल का पार्थिव शरीर गगल (कांगड़ा) एयरपोर्ट ले जाया गया ।
इसके बाद अंतिम यात्रा के लिए उनकी देह को पैतृक गांव पटियालकड़ ले जाया गया , जहां पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दुबई एयर शो में हादसे के दौरान हुए शहीद
हिमाचल प्रदेश निवासी विंग कमांडर नमांश स्याल शुक्रवार (21 नवंबर) को दुबई में आयोजित एयर शो के दौरान शहीद हो गए थे। स्वदेशी बहुउद्देश्यीय हल्के लड़ाकू विमान तेजस (LCA Tejas) के हवाई प्रदर्शन के दौरान विमान क्रैश हो गया, जिसमें विंग कमांडर स्याल ने अपनी जान गंवा दी।
भारतीय वायुसेना और स्थानीय प्रशासन ने उनके बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश ने एक बहादुर और उच्च प्रशिक्षित सैनिक को खो दिया।
Watch this : –
तिरंगे में लिपट कर लौटे नमांश: पत्नी परिवार का रो रो कर बुरा हाल

