livetv
Homeस्टेट न्यूजयवतमाल में रेलवे कार्यस्थल बना मौत का कुंआ, गड्ढे में डूबने से...

यवतमाल में रेलवे कार्यस्थल बना मौत का कुंआ, गड्ढे में डूबने से चार मासूमों की जान गई

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां रेलवे निर्माण के दौरान बने गहरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा दारव्हा-नेर रेल लाइन के पास उस समय हुआ, जब बच्चे खेलते-खेलते निर्माण स्थल के पास पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर कोई सुरक्षा घेराबंदी या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था। बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था, जो मासूमों के लिए जानलेवा साबित हुआ। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस और रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।