livetv
Homeवायरलअनुराग कश्यप ने पोस्ट के माध्यम से अपने बयान पर माफी मांगी...

अनुराग कश्यप ने पोस्ट के माध्यम से अपने बयान पर माफी मांगी !

अनुराग कश्यप लगातार एक बयान से सुर्खियों में बने हुए है.उनके बयान के बाद ब्राह्मण समाज में काफी आक्रोश देखने को मिला.वही लगातार अनुराग कश्यप को धमकियों का सामना भी करना पड़ा.ऐसे में अब सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद अनुराग कश्यम ने माफी मांग ली है.और ब्राह्मण समाज से माफी मांगी है .उनका कहना है कि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है और उन्हें अपनी मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए थी। अनुराग कश्यप अक्सर अपने विवादित बयानों से एक नया विवाद खड़ा कर देते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ था। बॉलीवुड के फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप ने एक यूजर पर गुस्सा किया था। उन्होंने पोस्ट में ब्राह्मणों को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। अपने उसी बयान पर अब अनुराग कश्यप ने माफी मांग ली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,”मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला। वो समाज, जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत योगदान करते हैं। आज वो सब मुझसे आहत हैं। मेरा परिवार मुझसे आहत है। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं मेरे उस गुस्से में, मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं। मैंने खुद ही ऐसी बात करके, अपनी ही बात को मुद्दे से भटका दिया” अनुराग कश्यप ने आगे कहा, “मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं, इस समाज से जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया। मैं माफी मांगता हूं अपने उन तमाम सहयोगी दोस्तों से, अपने परिवार से और उस समाज से, अपने बोलने के तरीके के लिए, अभद्र भाषा के लिए। अब आगे से ऐसा न हो, मैं उस पर काम करूंगा। अपने गुस्से पर काम करूंगा। मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल करूंगा। आशा है आप मुझे माफ कर देंगे।”