livetv
Homeपॉलिटिक्सइंदिरा मीणा ने कहा-हमारी सरकार आई तो बीजेपी वालों का इलाज कर...

इंदिरा मीणा ने कहा-हमारी सरकार आई तो बीजेपी वालों का इलाज कर देंगे

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी,और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट के बाद पूरे देशभर में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया.वही आज जयपुर में भी ईडी दफ्तर के बार कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया.यहां इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली और अन्य कांग्रेसी विधायक एवं कार्यकर्ता जुटे.इस दौरान यहां बीजेपी नेता की पिटाई से चर्चा में आई इंदिरा मीणा ने भी अपनी भड़ास मंच से निकाली इस दौरान उन्होने कहा कि मैं अपनी पार्टी से नाराज हूं.उन्होंने कहा 5 साल हमारी सरकार रही,हमारी सरकार ने भाजपा के नेताओं पर कार्रवाई नहीं की.अब गांधीवादी तरीके से चलने का समय गया है.अब ईंट का जवाब पत्थर से देने का समय आ गया है.उन्होंने कहा कि अगली बार हमारी सरकार आए तो इनका इलाज करने की जरूरत है. अधिकारी जो हमारी सरकार के समय मलाई खा रहे थे, उनका रवैया अब बदल गया. इंदिरा ने कहा कि भाजपा किन्हीं को थोड़ी भी अच्छी लगती हो तो आप पार्टी में मत रहो.वही यहां कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ ED की चार्जशीट के बाद विरोध प्रदर्शन में बोलते हुए कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने सरकार आने पर पलटवार की बात कही. उन्होंने कहा कि यह तो कन्यादान है, आप 100 का लिफाफा दोगे तो 1 रुपए जोड़ कर लौटाना ही पड़ेगा.