livetv
Homeअन्यतनु और हेमलता है महिला सशक्तिकरण की मिसाल ,हुआ सम्मान

तनु और हेमलता है महिला सशक्तिकरण की मिसाल ,हुआ सम्मान

राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जयपुर में महिला सशक्तिकरण की अद्भुत मिशाल देखने को मिली.महिलाओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में उन प्रतिभाओं को सम्मान किया गया जिन्होने अपने अपने क्षेत्र में मुकाम हासिल किये हो.आपको बता दे यह आयोजन जयपुर के बिडला सभागार में आयोजित किया.आपको बता दे ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय द्वारा बिडला सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में मिस इंडिया ग्लैम 2025 तनु सोलंकी और मिसेज इंडिया ग्लैम 2025 सब-इंस्पेक्टर हेमलता शर्मा को महिला आइकन पुरस्कार से बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री के हाथों सम्मानित किया गया। यहा मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में अपनी छाप छोड़ने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली इन दो प्रेरणादायक महिलाओं का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम की शोभा तब और बढ़ गई जब बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने तनु सोलंकी और हेमलता शर्मा के महिला शक्ति करण की सराहना करते हुए कहा, “ऐसी युवा महिलाओं को जिम्मेदारी निभाते और समाज में सकारात्मक बदलाव लाते देखना वास्तव में प्रेरणादायक है।” ज्योति विश्वविद्यालय के अध्यक्ष वेदांग गर्ग ने भी इस अवसर पर दोनों विजेताओं को बधाई दी और कहा, “तनु और हेमलता सिर्फ़ प्रतियोगिता की विजेता नहीं, बल्कि वे उन सभी महिलाओं की प्रतीक हैं जो सीमाओं को लांघकर अपने सपनों को साकार करती हैं।”इस उपलब्धि पर तनु सोलंकी और हेमलता शर्मा ने मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम के संस्थापक एवं निदेशक पवन टांक का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें यह मंच दिया और हमेशा उन पर विश्वास बनाए रखा। यह समारोह न केवल सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम भी साबित हुआ।