livetv
Homeक्राइमपहलगाम आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत...दुनिया ने की हमले की...

पहलगाम आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत…दुनिया ने की हमले की निंदा !

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर 2.45 बजे हुए इस हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। फायरिंग के बाद आतंकी भाग निकले। इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि पहलगाम अटैक में दो फॉरेन टेररिस्ट और दो लोकल आतंकी शामिल थे। इस बीच, उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया है।मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पर्यटकों को गोली मारने से पहले आतंकियों ने उनके नाम पूछे और कलमा भी पढ़वाया। वही दुनिया भर के नेताओं ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के प्रति संवेदना व्यक्त की. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले को ‘अत्यंत विनाशकारी’ बताया तथा कहा कि उनकी संवेदनाएं हमले से प्रभावित लोगों और भारत के लोगों के साथ है.स्टार्मर ने एक्स पर लिखा, ‘ कश्मीर में हुआ भयानक आतंकवादी हमला अत्यंत विनाशकारी है. मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों, उनके प्रियजनों और भारत के लोगों के साथ हैं.’ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने जम्मू-कश्मीर में नागरिकों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि हिंसा का कोई औचित्य नहीं है. एक्स पर एक पोस्ट में अल्बानीज ने लिखा, ‘मैं जम्मू-कश्मीर में निर्दोष नागरिकों पर हुए भयानक आतंकवादी हमले से स्तब्ध हूं. इस हिंसा का कोई औचित्य नहीं है और ऑस्ट्रेलिया इसकी निंदा करता है. हम घायलों, शोक मना रहे प्रियजनों और इस भयानक समाचार से ऑस्ट्रेलिया में प्रभावित हुए सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं.’