livetv
Homeवायरलराजस्थान में महिला थानेदार के डांस का वीडियो हो रहा वायरल !

राजस्थान में महिला थानेदार के डांस का वीडियो हो रहा वायरल !

राजस्थान में एक महिला एसएचओ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.महिला एसएचओ का ये वीडियो ऐसा है चारो तरफ सुर्खियां बंटोर रहा है.दरअसल यह वीडियो राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस का है जो अब वायरल हो रहा है .इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के कमेंट भी देखने को मिल रहे है और हर कोई महिला एसएचओ की तारीफ करते हुए नहीं थक रहा …देखिए ये रिपोर्ट…दरअसल राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला SHO टीनू सोगरवाल की शानदार डांस प्रस्तुति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ‘जय जय शिव शंकर कांटा लगे ना कंकर’ गाने पर उनका शालीन नृत्य लोगों के दिल को छू गया। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर इस डांस का वीडियो सामने आने के बाद से ही लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे है. टीनू सोगरवाल ने नीले रंग की धारियों वाली साड़ी पहनकर अत्यंत शालीनता से यह डांस किया। उनकी भाव-भंगिमा और आत्मविश्वास ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। । उनकी प्रस्तुति ने यह साबित कर दिया कि पुलिसकर्मी भी सांस्कृतिक गतिविधियों में किसी से पीछे नहीं हैं।हे हैं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, जिला कलेक्टर शुभम चौधरी सहित कई अधिकारियों ने टीनू की प्रस्तुति की खुले दिल से सराहना की। मंच से उतरने के बाद उन्हें तालियों की गूंज के साथ सम्मान मिला। सोशल मीडिया पर भी वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। किसी ने कहा, “बहुत सुंदर और शालीन नृत्य,” तो किसी ने लिखा, “पुलिस वाले क्यों नहीं नाच सकते, उनकी भी जिंदगी है।” कई यूज़र्स ने टीनू को “प्रेरणा” बताया और उनके आत्मविश्वास की सराहना की।