livetv
Homeअन्यलेफ्टिनेंट विनय नरवाल का शव दिल्ली पहुंचा..पत्नी फूट फूट कर रोई...

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का शव दिल्ली पहुंचा..पत्नी फूट फूट कर रोई !

आतंकवादियों ने कायराना हमला करने के बाद 27 से अधिक मासूमों की जान ले ली उसके बाद से पूरे देश में एक अलग ही सन्नाटा और गुस्सा देखने को मिल रहा है.वही मृतकों के शव अब परिजनों को सौंपे जा रहे है.इसी बीच पहलगाम हमले में अपनी जान गंवाने विनय नरवाल का शव जब दिल्ली पहुंचा तो उनकी के मुंह से कुछ ऐसे शब्द निकले जिसे सुनकर शायद देश के हर नागरिक की आँख भर आए….. पहलगाम में आतंकियों की गोली से कत्ल हुए करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की नवविवाहित पत्नी उनकी पार्थिव देह से लिपटकर रो पड़ी। विनय का शव करनाल लाने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया था। जहां गुरुग्राम की रहने वाली पत्नी हिमांशी ने विनय के लिए कहा- आई एम प्राउड ऑफ यू हिमांशी ने विनय को सैल्यूट करते हुए जय हिंद कहा।हिमांशी ने बिलखते हुए कहा-जितने भी दिन साथ में गुजारे, वो बेस्ट थे। मैं अब कैसे जिऊंगी? मैं आपको हर पल याद रखूंगी। हमें आप पर हमेशा गर्व रहेगा। वहीं विनय की मौत की सूचना मिलते ही उनके पिता, बहन और ससुर रात को ही कश्मीर रवाना हो गए थे। वहां बुधवार सुबह विनय का पोस्टमॉर्टम हुआ। जिसके बाद पार्थिव देह हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंची। जहां नेवी हेडक्वार्टर में नौसेना चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।