livetv
Homeनेशनलइस बार बालाकोट हमले से भी बड़ा हमला होगा,मोदी को मिला दुनिया...

इस बार बालाकोट हमले से भी बड़ा हमला होगा,मोदी को मिला दुनिया का साथ !

पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों और उनके आकाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्पना से भी सख्त सजा देने की बात यूं ही नहीं कही है। इस बार भारत का जो रेस्पॉन्स होगा, वह निश्चित रूप से अप्रत्याशित रहने वाला है। इसकी पुख्ता वजह है। सरकार को इस बार अपने देश में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जैसा समर्थन मिल रहा है, वैसा कभी नहीं मिला। अमेरिका में मौजूदा डोनाल्ड ट्रंप सरकार के रुख को ही उदाहरण मान लें तो भारत के बुलंद हौसले का कारण महसूस किया जा सकता है। इसने प्रतिष्ठित अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की इस वजह से जमकर लताड़ लगाई, क्योंकि उसने पहलगाम हमले को ‘मिलिटेंट’ एक्ट लिख दिया था। ट्रंप सरकार ने कहा है कि यह बहुत बड़ी गलती है और यह सिर्फ और सिर्फ ‘टेररिस्ट’ एक्ट है। पीएम मोदी का मनोबल घरेलू मोर्चे पर और भी ऊंचा है। उनकी सरकार आंकड़ों में भले ही पहले से कम मजबूत है, लेकिन इस बार वह जो भी करेंगे विपक्ष उसका पूरा समर्थन करने के लिए तैयार है।जब भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए सैन्य कार्रवाई की थी, तो मोदी सरकार को विपक्ष का इस तरह से साथ नहीं था, जो अभी दिख रहा है। चाहे भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट तक जाकर दहशतगर्दी के कैंप उड़ाए हों या भारतीय सेना के कमांडो उरी हमले के जवाब में PoK में कई किलोमीटर तक घुसकर आतंकियों के ठिकाने उजाड़े हों, विपक्ष के नेता सरकार और सेना तक से भी सबूत मांगते नजर आए थे। लेकिन, इस बार जिस तरह से पहलगाम में बेगुनाह नागरिकों का बेरहमी से कत्लेआम हुआ है, उसके बाद देश का माहौल पूरी तरह से अलग है और यही वजह है कि प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक तौर पर आतंकियों और उनके रहनुमाओं को ऐसी सजा देने का संकल्प लिया है, जिसके बारे में पाकिस्तान की सेना ने भी कभी नहीं सोचा होगा।