राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा हमेशा अपने बेबाक अंदाज और बयानों से सुर्खियों में रहते है और चाहे अपनी सरकार हो या फिर कांग्रेस की दोनों के ही नाम में दम करके रखते है.ऐसे में एक बार फिर से किरोड़ी लाल मीणा के बयान ने सुर्खियों को हवा दे दी है.ऐसे में इस बार किरोड़ीलालमीणा ने भर्ती परीक्षा से जुडा मुद्दा उठाया है और काफी समय से ठंडे बस्ते में पड़े इस मुद्दे को हवा दे दी है. कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने एक बार फिर से एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग उठा दी है.। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अभी तक केवल आरएएस ही पकड़ा गया है। इस मामले की जांच में अभी तो कई आईएएस भी बाकी हैं, कई नेता भी सामने आएंगे। मंत्री किरोड़ी लाल के इस बयान के बाद एक बार फिर सियासत में हलचल मच गई हैं। बता दें कि किरोड़ी लाल पहले भी एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग कर चुके हैं।. । उन्होंने कहा कि यह सब तब पकड़े जाएंगे, जब सरकार की इच्छा शक्ति होनी चाहिए, जो सरकार की हैं। यह बयान देकर किरोड़ी लाल मीणा ने एसआई भर्ती परीक्षा का मुद्दा गर्म कर दिया है। एक इंटरव्यू मे किरोड़ी लाल मीणा से पूछा गया कि क्या आपकी दिल की इच्छा है कि एसआई भर्ती परीक्षा रद्द होनी चाहिए, तो किरोड़ी लाल ने जवाब देते हुए कहा कि एसआई भर्ती परीक्षा बिल्कुल रद्द होनी चाहिए। जब एडवोकेट जनरल, पुलिस हेडक्वार्टर, कैबिनेट और एसओजी ने इस परीक्षा को रद्द करने की सिफारिश की हैं, तो अब बचा ही क्या है? उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में 8-10 थानेदार नहीं बल्कि 50 प्रतिशत थानेदार फर्जी हैं, अगर यह सब थानेदार प्रदेश में चले गए, तो कानून की स्थिति क्या होगी? इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

