किरोड़ी लाल मीणा ने आज आरआईसी झालाना, जयपुर में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में भाग लिया, बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से संवाद किया।बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनी स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई और योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त ग्रामीण विकास योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जाए।इस अवसर पर यह भी सुनिश्चित किया गया कि योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास को गति मिल सके। साथ ही उन्होने इस दौरान महेश जोशी के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होने कहा बड़ी मछली पकड़ में आ गई हैं. कई अधिकारी भी प्रवर्तन निदेशालय की रडार पर हैं. नाम उजागर नहीं करूंगा, वरना वे भाग जाएंगे. 20 हजार करोड़ का घोटाला है. इस दौरान कैबिनेट मीणा ने जोशी के सपोर्ट में आए पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत केवल राजनीति कर रहे हैं.बताते चलें कि महेश जोशी जब सता में थे, तब किरोड़ी लाल मीणा ने ही जल जीवन मिशन के टेंडर घोटाले का मुद्दा उठाया था और ईडी को जांच के लिए कई अहम सबूत भी सौंपे थे.

