livetv
Homeअन्यजगतपुरा में HDFC बैंक में नकली नोट पकड़े गए, ग्राहक पर FIR...

जगतपुरा में HDFC बैंक में नकली नोट पकड़े गए, ग्राहक पर FIR दर्ज

जयपुर के जगतपुरा स्थित HDFC बैंक ब्रांच में नकली नोट जमा कराने पहुंचे एक ग्राहक पर FIR दर्ज की गई है। मामला तब सामने आया जब कैश जमा प्रक्रिया के दौरान कैशियर ने नोटों की जांच की और 500 रुपए के 10 नकली नोट पकड़े।

ब्रांच मैनेजर राहुल कुमार सिंह ने तुरंत रामनगरिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के मुताबिक, 12 नवंबर को एक ग्राहक कैश जमा कराने आया था। कैशियर को नोट संदिग्ध लगे, जिसके बाद जांच में उनके नकली होने की पुष्टि हुई।

एसआई गिरवर सिंह ने बताया कि नकली नोट मिलने के बाद संबंधित ग्राहक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।