गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। एक तरफ जहां देश पहलगाम आतंकी हमले से दुःखी है, वहीं दूसरी तरफ वो राजनैतिक रोटियां सेंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई का कार्यकर्ता माननीय मुख्यमंत्री जी के काफिले में आकर के व्यवधान पैदा करता है और उसकी कानून सम्मत गिरफ्तारी होती है। उसके विरोध में डोटासरा डीजीपी ऑफिस पर धरने पर बैठ जाते हैं और सबसे शर्मनाक तो यह है कि इस प्रकरण के संबंध में डोटासरा ने जो अमर्यादित टिप्पणी की है, जिसको बहन-बेटियों के सामने सुन भी नहीं सकते।जवाहर बेढ़म ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के डीजीपी ऑफिस के बाहर और कांग्रेस मुख्यालय पर दिए गए बयान से कांग्रेस की नीयत और कांग्रेस के कल्चर में खोट साफ प्रदर्शित होती है। मुख्यमंत्री जी के लिए शेखावाटी में आकर के दिखाने की चुनौती आपकी गुंडई भाषा है। इस तरह की भाषा का उपयोग राजनीतिक क्षेत्र में मेरे हिसाब से आपके कद को बढ़ाता नहीं है। आज राजस्थान की जनता आपके इस बयान पर थू-थू कर रही है और आप कह रहे है कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता को पकड़ा। आप वो दिन भूल गए कि आपके मकान के सामने किसी ने नाथी का बाड़ा लिख दिया था, उन युवा मोर्चा के कार्यकताओं को पुलिस ने प्रताड़ित किया। जिले एवं संभाग टूटना, ये आपकी ही गलत नीतियों का नतीजा था। पिछली कांग्रेस सरकार ने अध्ययन ही नहीं किया। गोविन्द सिंह डोटासरा जी के बयान की निंदा करता हूं और कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी भी देना चाहता हूं कि अपने नेताओं को प्रशिक्षण दीजिए, राजस्थान की जनता माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ खड़ी है।

