livetv
Homeअन्यबीजेपी विधायक का भाटी ने क्यों किया समर्थन ! भैराराम सियोल के...

बीजेपी विधायक का भाटी ने क्यों किया समर्थन ! भैराराम सियोल के बयान पर चर्चाएं तेज

हाल ही में ओसियां से बीजेपी विधायक भैराराम सियोल ने एक बयान दिया था.जिसमें उन्होने कहा था कि आजकल तीन-तीन बच्चों की मां भी तेज रफ्तार से भागकर विवाह कर रही हैं. ऐसी घटनाओं से समाज, संस्कृति और परिवार की नींव पर बुरा असर पड़ रहा है.ऐसे में अब बीजेपी विधायक के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है .कोई नेता विधायक की बात का समर्थन कर रहा है तो कोई विरोध …ऐसे में पश्चिमी राजस्थान की शिव विधानसभा सीट से आने वाले विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भी उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है …..

 

दरअसल राजस्थान के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी सोमवार को जोधपुर पहुंचे थे. रविंद्र भाटी ने जोधपुर में मीडिया से बात की तो उन्होंने इस दौरान कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. भाटी ने बीजेपी विधायक भैराराम सियोल के महिलाओं पर दिए गए बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. वहीं भाटी ने विधानसभा में कैमरे को लेकर हो रही सियासत पर अपनी राय रखी और कहा कि कैमरे तो और लगने चाहिए.

 

दरअसल, साल 2019 से लेकर 2022 तक के बीच में छात्र राजनीति के दौरान रविंद्र सिंह भाटी पर सरकार द्वारा दर्ज करवाए गए मुकदमों के मामले में सुनवाई होनी थी. वहीं अदालत में उन्हें छात्र राजनीति के दौरान दर्ज हुए मुकदमों में दोष मुक्त कर दिया. इसके बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि उस दरमियां भी उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और आज न्यायपालिका से सच की जीत हुई है और उन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया है.ओसियां से बीजेपी के विधायक भैराराम सियोल द्वारा लड़कियों के भागने के मामले और शादीशुदा औरतों के भागने के मामले को दिए गए बयान को लेकर भी रविंद्र सिंह भाटी ने ओसिया विधायक के बयान का समर्थन किया और उन्होंने कहा कि वाकई यह बड़ी विडंबना है कि किस तरह से जो है लड़कियां और शादीशुदा औरत है घर छोड़कर भाग जाती है.

 

जिससे उनके मां-बाप पर क्या असर पड़ता है इसके लिए एक कानून बनाने की आवश्यकता है.सदन में कैमरे की बात को लेकर चल रहे गतिरोध और बयानों पर भी रविंद्र सिंह भाटी ने अपना जवाब दिया और कहा कि राजस्थान की राजनीति की तासीर इतनी निम्न स्तर की नहीं रही है दोनों वरिष्ठ नेता है जिनके बीच में बयान बाजी चल रही है. निश्चित रूप से इस तरह के बयान और टीका टिप्पणी नहीं होनी चाहिए और दोनों को संयम बरतना चाहिए. शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि वैसे भी विधानसभा में एक-दो गिनती के लोग महिलाएं हैं जो चुनकर आती हैं और उन पर टिप्पणी पूरे राजस्थान के लोगों पर टिप्पणी उठे है और ऐसी बयान बाजी नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़े – राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा – लोकतंत्र सुदृढ़ बनाने में युवाओं की अहम भूमिका