livetv
Homeपॉलिटिक्सभजनलाल सरकार के मंत्रीमंडल में होने वाला है बड़ा फेरबदल !

भजनलाल सरकार के मंत्रीमंडल में होने वाला है बड़ा फेरबदल !

भजनलाल सरकार मे मंत्रीमंडल के फेरबदल को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है .प्रदेश के मुख्यमंत्री के लगातार दिल्ली दौरे और वहां केंद्रीय नेतृत्व और आरएसएस के नेताओं से मुलाकात के बाद चर्चाओं ने और भी जोर पकड़ लिया है.ऐसे में देखा जा रहा है कि अगले हफ्ते तक प्रदेश में बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिल सकता है .जानकारी के अनुसार, शेखावाटी और मेवाड़ से कुछ नए चेहरों को भजनलाल कैबिनेट में जगह मिल सकती है. बताया यह भी जा रहा है कि परफॉर्मेंस के आधार पर 2-3 मंत्रियों की छुट्टी भी संभव है. कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव भी किया जा सकता है. कुछ विधायकों को संसदीय सचिव की जिम्मेदारी देने की भी चर्चा है.हालांकि अभी मंत्रिपरिषद विस्तार की तारीख़ तय नहीं है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि अगले दो सप्ताह में इस संबंध में फैसला लिया जा सकता है. यह कवायद मुख्यमंत्री के शेखावाटी दौरे से लौटते ही शुरू हो सकती है. बता दें कि दिल्ली जाने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राजस्थान दौरे के दौरान भी मुख्यमंत्री की मुलाकात हुई थी, जिससे फेरबदल की अटकलों को और हवा मिली. राजस्थान में उपचुनाव जीतने के बाद और राजस्थान सरकार के बेहतरीन कामकाज के आधार पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सियासी क़द बढ़ा है. इस लिहाज़ से मंत्रिमंडल फेरबदल में उन्हें फ्री हैंड दिया जा सकता है. इससे पहले बीते दिनों पीएम मोदी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था. चर्चा थी कि राजस्थान के कुछ बड़े और सक्रिय नेताओं को पॉलिटिकल अपॉइंटमेंट देकर एडजस्ट किया जा सकता है. वसुंधरा राजे के करीबी कुछ नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह देने की भी चर्चा थी. उस समय कुछ नाम भी सामने आए थे, जिनमें कालीचरण सराफ और श्रीचंद कृपलानी थे. ये दोनों ही नेता अनुभवी हैं और वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री भी रहे हैं.