राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक ऐसी सनसनी खेज घटना का खुलासा हुआ है .जिससे पूरा जिला दंग रह गया है.आमजन तो दूर की बात पुलिस खुद इस घटना को लेकर सकते में है.यहा एक साइको किलर ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया है उसे सुनकर आम इंसान की रुह कांप जाए..यहां एक साइको किलर ने न सिर्फ मंदिर में एक अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से हत्या की, बल्कि उसके घर की तलाशी के दौरान पुलिस को वहां दो और शव मिले। जिनके साथ उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दरअसल, 22 अप्रैल की रात को सुभाष नगर थाना क्षेत्र के एक मंदिर में चौकीदारी कर रहे अधेड़ व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई थी।मीडिया रिपोटर्स की माने तो मंदिर में गार्ड का काम करने वाले का आरोपी ने पहले सिर काटा और फिर उसके प्राइवेट पार्ट को क्षत-विक्षत कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति दीपक को हिरासत में लिया। जब आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया और उसके घर पर तलाशी लेने प्रताप नगर थाने की टीम पहुंची, तो वहां का दृश्य देख सभी अधिकारी दंग रह गए। घर के अंदर प्लास्टिक की चादरों में लिपटे दो शव मिले। इन शवों की पहचान दीपक के दोस्तों सोनू और मोनू के रूप में हुई, जिनकी उम्र लगभग 38 से 40 वर्ष बताई जा रही है।प्रताप नगर थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा है, लेकिन उसने हत्याएं क्यों कीं, यह अब भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस अब साइकोलॉजिकल जांच कराने की तैयारी कर रही है। वहीं यह घटना ना सिर्फ राजस्थान, बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है।

