livetv
Homeपॉलिटिक्सहनुमान बेनीवाल ने अब सचिन पायलट को लेकर कही दी बड़ी बात...

हनुमान बेनीवाल ने अब सचिन पायलट को लेकर कही दी बड़ी बात !

राजस्थान के नागौर से आने वाले सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर से राजस्थान की राजनीति में हलचल पैदा कर दी.बेनीवाल लगातार बीजेपी और कांग्रेस पर हमलावर रहते है साथ ही बड़े आरोप और खुलासे उनके द्वारा मीडिया के सामने किये जाते है.वही 24 अप्रैल को हनुमान बेनीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेस की और उस प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर बड़े खुलासे करते हुए बड़े आरोप लगाए….नागौर सांसद ने मीडिया के सामने भजनलाल शर्मा से लेकर अशोक गहलोत ,सचिन पायलट और राजस्थान के मंत्रियों को जमकर निशाने पर लिया.बेनीवाल ने सीएम भजनलाल पर बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि यहा तो पर्ची सीएम चल रहे है और उनके मंत्री एसआई परीक्षा को रद्द नही करने दे रहे क्योंकि उनकी महिला मित्रों को भी इस परीक्षा में जगह मिली है जिसके चलते मिलीभगत करके ये लोग युवाओं का भविष्य दांव पर लगा रहे है . आरएसपी सुप्रीमो ने कहा, ‘भाजपा ने राजस्थान के युवाओं के साथ विश्वासघात किया है, जो पेपर लीक के मुद्दे को हल करने की उम्मीद के साथ उन्हें सत्ता में लाए थे. 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस सरकार के दौरान हुए पेपर लीक में शामिल सभी लोगों को पकड़ने का वादा किया था. अब वे अपना वादा भूल गए हैं और एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने में विफल रहे हैं. अब हमारी पार्टी एसआई परीक्षा रद्द करने और प्रभावित युवाओं को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 26 अप्रैल से आंदोलन शुरू करेगी.’वही कांग्रेस के दो बड़े नेताओं पर भी तंज कसते हुए बेनीवाल ने कहा कि सचिन पायलट तो एयर कंडीशनर नेता है.उनको गर्मी से बाहर निकलते ही एलर्जी हो जाती है.वही गहलोत पर तंज कसते हुए बेनीवाल ने कहा कि गहलोत का पुराना स्टाइल है.वहीं अशोक गहलोत का पुराना स्टाइल है, इसीलिए राजस्थान में विपक्ष कमजोर होता जा रहा है, और गठबंधन में होते ही भी साथ नहीं दे रहा है.