livetv
Homeपॉलिटिक्सजयपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे यूथ कांग्रेस के...

जयपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता !

राजधानी जयपुर में युवा कांग्रेस की ओर से ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया,,इसका नेतृत्व युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया,,आपको बता दें कि कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन पिछले तीन दिनों से लगातार जारी है,,यह प्रदर्शन उस समय और तेज हो गया,, जब ईडी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की,, ईडी कार्यालय के बाहर आज प्रदर्शन में सैंकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया,,यहाँ प्रदर्शन के दौरान केंद्र की मोदी सरकार और ईडी के खिलाफ नारेबाजी की गई,साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा ईडी कार्यालय पर टाला लगाने की भी बात कही गई इस दौरान कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोका गया,,प्रदर्शन कर रहे युवा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की धक्कामुक्की हुई,,इसके बाद युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस को गिरफ़्तारी दे दी गई,, इस दौरान कार्यकर्ता केंद्र सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे,,यूथ कांग्रेस का कहना है कि जब तक ईडी की कार्रवाईयों में पारदर्शिता नहीं आती और विपक्षी नेताओं को टारगेट करना बंद नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा