भारत:
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हाल ही में दिए गए अपने बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। राहुल गांधी ने कोलंबिया में हुए एक भाषण के दौरान कहा था कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है। इस बयान पर अमेरिका के एक पूर्व वरिष्ठ सरकारी अधिकारी रेमंड विकरी ने उनकी आलोचना की है।
विकरी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय नेताओं को हमेशा अपने देश के मूल्यों और राष्ट्रीय हितों के पक्ष में बोलना चाहिए, चाहे वे अलग-अलग पार्टियों से क्यों न आते हों। उनका मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष मिलकर देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन यह परंपरा अब अमेरिका और भारत दोनों में ही कमज़ोर पड़ गई है।
पूर्व अमेरिकी अधिकारी ने आगे कहा कि उनकी उम्मीद है कि भारत में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही नेता भारत के हितों की रक्षा में एकजुट होकर आवाज़ उठाएं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय मूल्यों का समर्थन करें।
राहुल गांधी के इस बयान पर पहले भी कई बार सत्ताधारी दल ने सवाल उठाए हैं। अब एक विदेशी अधिकारी की प्रतिक्रिया ने इस बहस को और तेज़ कर दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले पर विपक्ष और कांग्रेस की ओर से आगे क्या प्रतिक्रिया आती है।
ये भी पढ़े – सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए पत्नी सुप्रीम कोर्ट पहुँचीं, लगाई हेबियस कॉर्पस याचिका

