नई दिल्ली:
प्रसिद्ध सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने उनके तुरंत रिहाई की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत हेबियस कॉर्पस याचिका दायर कर दावा किया है कि उनके पति की गिरफ्तारी अवैध है।
जानकारी के अनुसार, गीतांजलि जे अंगमो ने 2 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। उन्होंने मांग की कि सोनम वांगचुक को बिना देरी के रिहा किया जाए, क्योंकि उनकी गिरफ्तारी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत उचित नहीं है।
वांगचुक फिलहाल जोधपुर की जेल में बंद हैं। उन्हें 24 सितंबर को लेह हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और 26 सितंबर को एनएसए के तहत हिरासत में ले लिया गया था। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के ज़रिए उनकी पत्नी ने इस गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए तुरंत रिहाई की मांग की है।
इस मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस छेड़ दी है और अब सबकी नज़र सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी है।
ये भी पढ़े – तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में तनाव से कैसे पाएँ राहत

