जयपुर, 3 अक्टूबर 2025।
अब बैंकिंग लेन-देन में चेक क्लियरिंग का समय काफी घट जाएगा। पहले, बैंक में चेक जमा करने के बाद पैसों के खाते में आने में 2 दिन तक का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक नया नियम लागू किया है, जिससे यह प्रक्रिया अब सिर्फ कुछ घंटे में पूरी हो जाएगी।
नए नियम के अनुसार, जब आप चेक बैंक में जमा करेंगे, तो उसकी स्कैन कॉपी सीधे क्लियरिंग हाउस और फिर पेमेंट करने वाले बैंक को भेज दी जाएगी। इसके बाद बैंक को तय समय के भीतर चेक को पास या रिजेक्ट करना होगा। इससे न केवल क्लियरिंग का समय घटेगा, बल्कि लेन-देन की पारदर्शिता और सुविधा भी बढ़ेगी।
इस बदलाव से छोटे और बड़े सभी व्यवसायियों, आम नागरिकों और बैंक ग्राहकों को समय की बचत होगी और वित्तीय लेन-देन और अधिक तेज़ और आसान बन जाएगा।
RBI का यह कदम डिजिटल और आधुनिक बैंकिंग प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
ध्यान दें: यह नया चेक क्लियरिंग सिस्टम 4 अक्टूबर 2025 से पूरी तरह लागू होगा।
यह भी पढ़े – मार्केट क्रैश से बचाव: कियोसाकी ने सोना-चांदी को बताया सुरक्षित निवेश

