livetv
Homeइंटरनेशनलमार्केट क्रैश से बचाव: कियोसाकी ने सोना-चांदी को बताया सुरक्षित निवेश

मार्केट क्रैश से बचाव: कियोसाकी ने सोना-चांदी को बताया सुरक्षित निवेश

जयपुर, 3 अक्टूबर।
Rich Dad Poor Dad के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों को चेतावनी दी है कि वित्तीय बाजार में बड़े बदलाव आने वाले हैं। उनका कहना है कि शेयर या बॉन्ड में निवेश जोखिमपूर्ण हो सकता है और ऐसे समय में सिर्फ सोना और चांदी ही सुरक्षित विकल्प बने रहेंगे।

कियोसाकी ने इसे वॉरेन बफे के हालिया रुख से जोड़कर देखा। दिग्गज निवेशक बफे ने हाल ही में सोने और चांदी को लेकर अपना दृष्टिकोण बदलते हुए इनकी अहमियत जताई है। कियोसाकी का कहना है कि बफे के इस रुख से उनकी पूर्व चेतावनियों की पुष्टि होती है।

कियोसाकी की सलाह:

  • शेयर और बॉन्ड में जोखिम ज्यादा है।

  • आर्थिक अनिश्चितता में सोना और चांदी खरीदना सुरक्षित विकल्प है।

  • दीर्घकालीन निवेश के लिए कीमती धातुएँ सबसे भरोसेमंद है

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और मुद्रास्फीति के बढ़ते दबाव के बीच, निवेशकों के लिए कीमती धातुओं में निवेश सुरक्षा और दीर्घकालीन स्थिरता प्रदान कर सकता है।

यह भी पढ़े – ग्रामीण सेवा शिविर: 3 लाख से अधिक पशुपालक हुए लाभान्वित, 1 लाख से ज्यादा पशु बीमा वितरित