1. पूरक परीक्षाएं 6 अगस्त से, सभी तैयारियां पूरी
RBSE Supplementary Exams:राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षाएं 6 से 8 अगस्त तक आयोजित होंगी। परीक्षा केंद्र पहले से निर्धारित हैं। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि विस्तृत शेड्यूल बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध है। साथ ही, परीक्षा को लेकर 1 अगस्त से कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी शुरू हो गई है।
2. ASO भर्ती में पदों की संख्या में 50% से ज्यादा की बढ़ोतरी
RPSC ASO Recruitment 2024:राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) भर्ती के तहत गैर-अनुसूचित क्षेत्रों में पदों की संख्या में 50% से अधिक की बढ़ोतरी की है। अब उम्मीदवार 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू हो चुकी है।
3. आठ स्कूलों में कला संकाय के नए विषयों को मंजूरी
Rajasthan School Education Update:राज्य सरकार ने आठ राजकीय विद्यालयों को 11वीं और 12वीं स्तर पर कला संकाय के नए विषय पढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इन स्कूलों को उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत किया जाएगा, साथ ही नए विषयों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति भी होगी। यह फैसला ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों के छात्रों के लिए शिक्षा के नए अवसर खोलेगा।
4. CLAT 2026 के लिए आवेदन शुरू, परीक्षा 7 दिसंबर को
CLAT 2026 Notification:कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 31 अक्टूबर तक चलेगी। परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। CLAT के जरिए देश के 26 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में प्रवेश मिलेगा। छात्रों को समय रहते तैयारी शुरू करने की सलाह दी गई है।
5. RAS मुख्य परीक्षा 2023: सातवें चरण के इंटरव्यू 4 अगस्त से
RAS Interview 2023:राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS 2023 के सातवें चरण के साक्षात्कार पत्र जारी कर दिए हैं। इंटरव्यू 4 अगस्त से 21 अगस्त 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। आयोग की उप सचिव चित्रा जैनानी ने यह जानकारी दी।
