एनिमेशन सिनेमा की दुनिया में एक नया अध्याय जुड़ चुका है — और इसका नाम है ‘महावतार नरसिम्हा’। अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी शानदार कहानी, दमदार विज़ुअल्स और आध्यात्मिक गहराई के चलते दर्शकों का दिल जीत रही है। रिलीज के आठ दिन बाद भी फिल्म की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और इसने नई रिलीज हुई चार बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है — जिनमें शामिल हैं ‘सैयारा’, ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘धड़क 2’ और ‘किंगडम’। ‘महावतार नरसिम्हा’ अब सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक संस्कृतिक मूवमेंट बन चुकी है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस चल रही है, मेम्स से लेकर रील्स तक हर जगह इसकी चर्चा हो रही है। धार्मिक और अध्यात्मिक विचारों को आधुनिक युवाओं के बीच ले जाने का जो काम यह फिल्म कर रही है, वह अद्भुत है।
Previous article

