livetv
Homeपॉलिटिक्सखड़गे ने राजस्थान के पदाधिकारियों की लगाई क्लास,सब रह गए हक्के बक्के...

खड़गे ने राजस्थान के पदाधिकारियों की लगाई क्लास,सब रह गए हक्के बक्के !

राजस्थान में कांग्रेस कितनी एक्टिव है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खुद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कांग्रेस पदाधिकारियों को फटकार लगानी पड़ी.दरअसल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जयपुर दौरे पर थे.इस दौरान उन्होंने कई संगठनात्मक बैठके ली .लेकिन इन बैठकों में कांग्रेस अध्यक्ष का गुस्सा ऐसा फूटा की सब चौंक गए… कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘संविधान बचाओ रैली’ के बाद अलग-अलग तीन संगठनात्मक बैठकें ली। कांग्रेस वॉर रूम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष और कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक ली। साथ ही प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक ली। इन बैठकों में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश संगठन के बारे में प्रजेंटेशन दिया। खरगे ने साफ हिदायत दी कि संगठन में कितना काम हुआ है उसकी उन्हें लिखित रिपोर्ट चाहिए। इस दौरान टोंक जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा से पूछा कि मंडल स्तर पर कितना काम हुआ है तो वे अच्छे से जवाब नहीं दे सके। इस पर खरगे ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि आप बिना तैयारी के बैठक में आए हैं इस तरह से काम नहीं चलेगा। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि बैठक में जो भी बात होती है तो वह बाहर नहीं जानी चाहिए। खरगे ने सह प्रभारी ऋतिक मकवाना की भी खिंचाई की। उनसे जोधपुर जिले में बैठकें लेने के बारे में पूछा गया। तो उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए बैठकें नहीं कर पाने के बारे में बताया। इस पर खरगे ने कहा कि इससे कोई लेना-देना नहीं हैं, आपको बैठकें लेनी चाहिए। ऐसे में खडगे ने जिस तरह का रुख पार्टी के पदाधिकारियों के साथ दिखाया उससे तो साफ दिख रहा है कि अब कांग्रेस ने कमर कस ली है और अब ऐसे पदाधिकारियों की खैर नहीं है.