livetv
Homeएजुकेशनपंच वर्षीय विधि महाविद्यालय में इन्ट्रा कॉलेज मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफल...

पंच वर्षीय विधि महाविद्यालय में इन्ट्रा कॉलेज मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन

यूनिवर्सिटी फाइव ईयर लॉ कॉलेज ,राजस्थान विश्वविद्यालय में इन्ट्रा कॉलेज मूट कोर्ट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपने विधिक ज्ञान, अनुसंधान क्षमता और वाद-विवाद कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में कुल 35 टीमों ने भाग लिया। उनमें से चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया और फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो टीमों ने फाइनल में स्थान बनाया। फाइनल मुकाबले में छात्रों ने अपने विधिक तर्क और वाद-विवाद कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित किया।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. जी.एस. राजपुरोहित, अधिष्ठाता एवं डीन, विधि विभाग द्वारा स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति राजस्थान हाई कोर्ट अशोक कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि, निर्णायक मंडल और सभी विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद, न्यायमूर्ति अशोक कुमार जैन ने छात्रों को संबोधित करते हुए विधिक शिक्षा के महत्व और नैतिक दायित्वों पर जोर दिया तथा अपने अनुभव को साझा किया ।न्याय करते समय अपने दायित्वों को पूरा समझने तथा उनपर खरा उतरने के प्रखर प्रयास पर बल दिया ।कार्यक्रम के अंतिम सत्र में, डॉ. तरुण जोनवाल सर ने “ग्लिम्प्सेज ऑफ द इवेंट” प्रस्तुत करते हुए प्रतियोगिता के हाइलाइट्स और छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की।कार्यक्रम का समापन डॉ. अंकिता यादव, निदेशक, यूएफवाईएलसी द्वारा किए गए “धन्यवाद ज्ञापन” के साथ हुआ। मुख्य अतिथि, न्यायमूर्ति अशोक कुमार जैन और कुलपति प्रोफेसर डॉ. अल्पना कटेजा का धन्यवाद किया, जिनके प्रेरणादायक शब्दों ने इस कार्यक्रम को और भी अर्थपूर्ण बना दिया। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्टता के लिए बधाई दी ।”उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की उम्मीद जताई ताकि छात्रों को और अधिक अवसर मिले।इसके अतिरिक्त, रांका मूट कोर्ट के 13वें संस्करण के ब्रोशर का भी भव्य विमोचन किया गया, जिसे उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा जारी किया गया।कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन कॉलेज के संकाय सदस्यों और आयोजन समिति के सामूहिक प्रयासों से हुआ। यूएफवाईएलसी भविष्य में छात्रों के शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर बढ़ावा देता रहेगा।