राजस्थान में लगातार एसआई भर्ती को रद्द करने की मांग नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल उठा रहे है और लगातार जयपुर के शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे है.इससे पहले किरोड़ी लाल मीणा ने भी अपनी ही सरकार से इस मुद्दे पर बात भी की और इस भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग की.इसी बीच अब राजस्थान सरकार ने नई एसआई भर्ती भी निकाल दी है.और विभाग की ओर से 300 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है.आपको बता देराजस्थान सरकार ने पांच साल बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती को हरी झंडी दे दी है. पुलिस विभाग में 383 पदों पर एसआई भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है. इससे पहले वर्ष 2021 में एसआई भर्ती हुई थी, जो पेपर लीक के कारण विवादों में आ गई है. वही परीक्षा को रद्द करने की मांगें भी हो रही हैं. 2021 में चयनित एसआई अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक उन्हें पोस्टिंग नहीं दी गई है. वही राज्य सरकार और RPSC इस बार पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरत रही है, जिससे नई भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और भरोसेमंद रहे. एडीजी विपिन कुमार पांडेय ने बताया कि इस नई भर्ती प्रक्रिया से राज्य पुलिस बल को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं के लिए यह एक भरोसेमंद भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी.

