livetv
Homeइंटरनेशनलपाकिस्तान को अब अमेरिका से उम्मीद,भारत को रोकने की लगाई गुहार !

पाकिस्तान को अब अमेरिका से उम्मीद,भारत को रोकने की लगाई गुहार !

पहलगाम हमले के बाद लगातार पाकिस्तान को डर सता रहा है कि कही भारत उस पर हमला ना कर दे.इसी के चलते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से लेकर उनके मंत्रियों की बयानबाजी लगातार जारी है.वही अब पाकिस्तान ने अमेरिका के पैर पकड़ लिये है.पाकिस्तान को उम्मीद है कि अब अमेरिका ही भारत को रोक सकता है.दरअसल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बुधवार रात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की। उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा की और कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत के साथ है।मार्को रूबियो ने दोनों देशों से तनाव कम करने और दक्षिण एशिया में शांति स्थापित को लेकर मिलकर काम करने की अपील की। शहबाज शरीफ ने मार्को रुबियो से बातचीत के दौरान भारत पर उग्र और भड़काऊ व्यवहार का आरोप लगाया।शरीफ ने अमेरिका से अपील की कि वह भारत पर जिम्मेदारी से पेश आने और बयानबाजी कम करने का दबाव बनाए। साथ ही कहा- भारत के उकसाने वाले रवैये के चलते पाकिस्तान की आतंकवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई प्रभावित हो सकती है। क्षेत्रीय हालात बिगड़ सकते हैं।