livetv
Homeबॉलीवुडएजाज खान के हाउस अरेस्ट शो को लेकर बढ़ा विवाद !

एजाज खान के हाउस अरेस्ट शो को लेकर बढ़ा विवाद !

जहां गदंगी को भी खुद से घिन्न आने लगे ,जहां शर्म भी शर्मिंदा होने लगे.उस जगह क नाम है हाउस अरेस्ट शो…एजाज खान का हाउस अरेस्ट शो दरअसल वो जगह है जहां पर बेहूदगी को बोल्डनेस का नाम दिया जा रहा है.और बेशर्मी को कूल बना दिया गया है.और नंगई को यहा कटेंट समझ लिया गया है.ये कोई शो नहीं है एक डिजिटल वेश्यालय है.जहां अश्लीलता कटेंट और बेशर्मी कॉन्फिडेंश के साथ परोसी जा रही है.आप इसे मानसिक महामारी भी कह सकते है जहा पर नैतिकता शूली पर लटकाई जाती है.और संस्कारों की चिता जलाई जाती है.और उसपर टीआरपी की पार्टी मनाई जाती है.और एजाज खान यहां होस्ट थे जो अनैतिक सामग्री के प्रचारक थे.यहां कामुकता को कटेंट की आड में परोसा जा रहा है.और बेहूदगी की मंडी सजा कर उसे कंटेट की आड में दूनिया को परोसा जा रहा है.अब आपके दिमाग में ये भी सवाल चल रहे होंगे की इतने कड़वे शब्द इस शो के लिए क्यों बताये जा रहे है.तो उदाहरण के लिए इस शो में एक लडकी से कहा गया कि तुम कपडे उतारो और फिर जितने कंटेस्टेट थे वो एजाज खान के साथ ताली पीटने लगे.और हुटिंग करने लगे.ये सब कुछ रिकॉर्ड हुआ और उस प्लेटफॉर्म पर तो गया ही इसके अलावा यूट्यूब पर भी पब्लिकली डाल दिया गया.लेकिन सवाल ये है कि क्या आधुनिकता के नाम पर नैतिकता को छोडना ही जायज है.लेकिन ऐसे शो समाज में कैंसर है जो धीरे धीरे समाज को खोखला करते है.और वो दर्शक जो लगातार इस गदंगी को देखते है वो इस गदंगी के मरीज बन जाते है.और इसलिए आप इस शो को हाउस अरेस्ट नही एथिक अरेस्ट भी कह सकते है.कुछ समय पहले ही समय रैना का शो जिसे अश्लीलता के लिए निशाना बनाया गया.लेकिन यकीन मानिये इस हाउस अरेस्ट की गदंगी के आगे समय रैना का शो तो कुछ भी नहीं है.समय रैना के कटेंट में आपत्तिजनक चीजे थी ,लेकिन एजाज खान का शो तो सीधे सीधे साफ्ट पॉर्न की श्रेणी में आता है.हाउस अरेस्ट शो आपकी सोच को ही बदल देता है कि आखिर आज की युवा पीढी फेमस होने के लिए किस हद तक जा सकती है और किसी भी तरह के शो का हिस्सा हो सकती है.समय के शो में जो रणवीर ने कल्पना की थी ,उसे एजाज के शो में हकीकत बनाकर परोसा जा रहा है .ऐसे में इस शो को लेकर जो विवाद है अब शायद जरुर बढेगा क्योकि टियर 2 टियर 1 की जो छोटी सिटी है वहां के लोगों तक ये शो अपनी पहुंच बढा रहे है .लेकिन जिस तरह से विवाद बढ रहा है उससे यही लग रहा है कि ऐसे शो कही ना कही समाज और युवा पीढी को गदंगी परोसकर समाज को गंदा कर रहे है.