पहलगाम हमले के बाद पूरे देश के लोगों के जहन में एक ही बात घूम रही है और सवाल भी यही उठ रहे है कि आखिर भारत कब तक चुप बैठेगा और इस हमले का जवाब लिया जाएगा.पिछली 22 अप्रैल से लेकर अब तक भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बडे कदम उठाए है.जिनमें सिँधू जल समझौता से लेकर पाकिस्तानी की वापसी भी शामिल है.लेकिन इन सबसे भी भारत की जनता को कुछ संतुष्टी नहीं मिली.जनता की यही मांग है कि खून का बदला खून और इस बार पाकिस्तान पर ऐसा वार हो जिससे वो आतंकवाद का नाम तक भूल जाएगा और दशकों तक भारत के जवाब को याद रखें….लेकिन क्या भारत अब कोई बड़े हमले की तैयारी कर रहा है तो आपको बता दे तमाम संकेत जो मिल रहे है उससे साफ है कि भारत अब जल्द ही युद्ध के मैदान में जाने वाला है .दरअसल हाल ही में हुए हमले को लेकर दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में बड़ी बैठकें हुई.लेकिन इन बैठकों के बाद भी कुछ ऐसा बड़ा कदम भारत की तरफ से देखने को नही मिला जो जनता चाह रही थी.ऐसे में अब अचानक ही एक बार फिर दिल्ली में हलचल बढने लगी है.दरअसल वायुसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और माना ये जा रहा है कि भारतीय वायुसेना की तरफ से जो युद्ध को लेकर तैयारियां की गई थी उसको लेकर वायुसेना प्रमुख ने पीएम मोदी को जानकारी दी है.मिली सूचना के अनुसार वायुसेना प्रमुख ने पीएम को कहा है कि हम पूरी तरह से तैयार है.एयरफोर्स अलर्ट पर है .पश्चिमी सीमा पर डिफेंस नेटवर्क भी हार्ई अलर्ट पर कर दिया गया है.साथ ही वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हमारे ऱाफेल फाइटर जेट्स भी पूरी तरह से तैयार है.ऐसे में देखा जा रहा है कि अब शायद पीएम मोदी की तरफ से ही ग्रीन सिग्नल मिलने की देरी है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सेना 7 से 8 मई के बीच पाकिस्तान पर एक बड़ा हमला कर सकती है.वही जानकारी ये भी सामने आ रही है कि भारतीय सेना ने राजस्थान में एक पाकिस्तानी रेंजर को भी पकड लिया है.और अब उसकी वापसी भी तब ही होगा जब हमारा बीएसएफ जवान लौटाया जाएगा.वही पाकिस्तान की तरफ से भी भारत को गीदड भभकिया दी जा रही है .दरअसल भारत ने चिनाब नदी पर बने डैम को भी बंद करने का फैसला किया है ऐसे में एक बार फिर से पाकिस्तानी विदेश मंत्री की ओर से भारत को धमकी दी गई है कि अगर कोई डैम नदी पर बनाया गया तो पाकिस्तान उस पर हमला करके नेस्तानाबूत कर देगा.ऐसे में अब जो गरमा गरमी दोनों साइड से देखी जा रही है .उससे तो यही लग रहा कि भारत जल्द ही बड़ा हमला पाकिस्तान पर करने वाला है .
Previous article

