भारत का सबसे बड़ा दुश्मन अब माथे पर हाथ लगाकर रो रहा है और कहा रहा है कि भारतीय सेना ने मुझे क्यों छोड दिया.मुझे भी अल्लाह को प्यारा कर देते .क्योंकि ऐसी ही चोट भारतीय सेना ने मसूद अजहर को दी है .जिसके चलते वो बिलबिला उठा है और अपनी मौत मांग रहा है.भारत के सबसे बड़े दुश्मन के परिवार को भारतीय सेना जहन्नुम में पहुंचा दिया है.जिसके चलते आतंक का आका भी मौत मांगने पर मजबूर हो गया है .दरअसल भारतीय सेना ने अपना पराक्रम दिखा कर पाकिस्तान में घुस कर कई बड़े हमले किये है .जिसके बाद अलग अलग खबरे वहां से देखने को मिल रही है .खबर ये भी सामने आ रही है कि मसूद अजहर के परिवार के कई लोग इस हमले में अल्लाह को प्यारे हो गए.ऐसे में खुद मसूद अजहर ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है.आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर ने कहा है कि भारत के मिसाइल हमले में उसके परिवार और दोस्तों की मौत हो गई है। मिसाइल हमले में मरने वालों में अजहर की बड़ी बहन और उसका पति, अजहर का भतीजा और उसकी पत्नी, एक भतीजी और उसके परिवार के पांच बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा जैश से जुड़े अजहर के चार करीबी आतंकियों की भी मौत हुई है। मसूद ने परिवार के लोगों की मौत पर रोते हुए कहा कि अगर वह भी मर जाता तो अच्छा रहता। पाकिस्तान मीडिया में बताया गया है कि बहावलपुर के मसूद अजहर के मदरसे मरकज सुभानअल्लाह पर चार मिसाइलें दागी गई हैं। इससे ये पूरा परिसर तबाह हो गया। यह परिसर जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल हेडवक्वार्टर के तौर के रूप में काम करता है। बहावलपुर स्थित इसी परिसर में जैश चीफ मौलाना मसूद अजहर और दूसरे कई आतंकियों का घर भी है। ऐसे में इस हमले में मसूद का परिवार भी खत्म हो गया है।बहावलपुर का ये मदरसा परिसर बीते तीन दशक से आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप रहा है। इस मदरसे में 600 से ज्यादा युवाओं को आतंक की ट्रेनिंग दिए जाने का दावा किया जाता है। मसूद अजहर और आतंकी सगरना खुद यहां आकर उन्माद फैलाने वाले भाषण देते रहे हैं। ऐसे में भारत की मिसाइलों के निशाने पर ये परिसर था।

