livetv
Homeइंटरनेशनलएयर स्ट्राइक के बाद घुटनों पर आया पाकिस्तान,बोला रहम करो !

एयर स्ट्राइक के बाद घुटनों पर आया पाकिस्तान,बोला रहम करो !

भारत की एयरस्ट्राइक के बाद अब पाकिस्तान में खलबची मची हुई है .जहां कल तक उनके मंत्री और नेता भारत को गीदड भभकिया दे रहे थे .वही अब एयरस्ट्राइक के बाद उनके तेवर ठंडे पडते दिख रहे है.और पहलगाम हमले के बाद भारत के तमाम एक्शन के बाद जो परमाणु हमले की धमकी दे रहे थे वो अब शांति की बात करने लगे है.भारत ने जिस ताकत से हमला किया है उसके बाद पूरा पाकिस्तान और उसकी तंजीमें सहमी हुई है .जिसके चलते अब डरा हुआ पाकिस्तान और डरी हुई कौम के नेता भारत के सामने घुटने टेकने को तैयार बैठे है.दरअसल पीओके और पाकिस्तान में भारत के द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक के बाद अब पाकिस्तान के सुर बदलते दिख रहे हैं। जो पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले के बाद परमाणु हमले की धमकी दे रहा है अब वो शांति की बात करने लगा है। भारत ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकियों ठिकानों पर हमला बोला और सभी हमले सटीक रहे हैं। भारत की एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान में मौजूद दर्जनों आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। भारत के एयर स्ट्राइक के बाद अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भारत के साथ तनाव खत्म करने की बात कही है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि अगर नयी दिल्ली नरम रुख अपनाता है तो पाकिस्तान, भारत के साथ तनाव ‘खत्म’ करने के लिए तैयार है। पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का यह बयान आया है। बातचीत की संभावना को लेकर मंत्री ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी संभावित बातचीत के बारे में जानकारी नहीं है। ‘आसिफ के हवाले से खबर में बताया कि पाकिस्तान केवल तभी जवाब देगा जब उस पर हमला होगा। उन्होंने कहा- ‘‘हम पिछले एक पखवाड़े से लगातार कह रहे हैं कि हम भारत के खिलाफ कभी भी कोई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई शुरू नहीं करेंगे। लेकिन अगर हम पर हमला होता है तो हम जवाब देंगे। अगर भारत नरम रुख अपनाता है तो हम निश्चित रूप से इस तनाव को खत्म करेंगे।’’ऐसे में अब भारत क्या रुख अपनाता है ये भी देखने वाली बात है .लेकिन जहा तक जो समीकरण सामने आ रहे है उससे यही लग रहा है कि अब बातचीत का दौर खत्म हो चुका है .और पाकिस्तान के उल्टे दिन शुरु हो चुके है.