भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ऑपरेशन सिंदूर पर सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदलता लेते हुए 26 बहनों के सिंदूर उजाड़ने वालों को समाप्त करने का काम किया है। ऐसे में हमारी सेना और हमारे शीर्ष नेतृत्व का भी सम्मान करना चाहिए। भारतीय सेना ने आतंकवाद के प्रशिक्षण केंद्र के साथ पाकिस्तान के एयरबेस को ध्वस्त करने का काम किया है। जबकि पाकिस्तान हमारे सीमावर्ती क्षेत्र के आम नागरिकों पर हमला कर रहा है। यह पाकिस्तान का कायराना हरकत है, हमारी आबादी को टारगेट करना निदंनीय काम है। हमारी सेना की सुरक्षा और उनके मनोबल बढ़ाने के लिए शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता मंदिरों में प्रार्थना सभाएं भी करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है और आतंकियों को सबक सिखाने के लिए जारी रहेगा। भारत का लक्ष्य आतंकवाद और आतंकी प्रशिक्षण केंद्र है। आतंकवादियों द्वारा लगातार अप्रिय घटनाओं को अंजाम दे रहे है, आज पूरा देश इन घटनाओं की आलोचना कर रहा है। इनमें पाकिस्तान के आम नागरिक भी आतंकवाद की आलोचना कर रहे है। भारत कभी भी आम नागरिकों को परेशान नहीं किया जाता, जबकि पाकिस्तान हमारे सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों पर हमला कर रहा है, यह बहादुरी का काम नहीं है। बहादुरी का काम तो भारतीय सेना कर रही है जो आतंकवादियों के प्रशिक्षण को ध्वस्त कर रही है। हमारी सेना सीमा पर मुंह तोड़ जवाब दे रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा के गुजरात में हुए प्रशिक्षण के सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रशिक्षण सतत प्रक्रिया है। पार्टी की रणनीति, क्षेत्र के काम, अनुशासन, योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर प्रदेश और देश की समृद्धी के लिए जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। सरकार की योजनाओं को पूर्ण करने के लिए पार्टी का सत्ता में रहना आवश्यक है और सत्ता में रहने के लिए पार्टी की ओर से समय समय पर दिया जा रहा गुरूमंत्र भी आवश्यक है। जनप्रतिनिधियों का रिपोर्ट कॉर्ड आज जनता के सामने है।

