livetv
Homeस्टेट न्यूजजैसलमेर में भी पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी..भारत का तगड़ा जवाब...

जैसलमेर में भी पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी..भारत का तगड़ा जवाब !

राजस्थान के जैसलमेर वासियों की रात बड़ी ही मुश्किल गुजरी.यहां पाक ने अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की कोशिश तो की लेकिन हमारे एयरडिफेंस सिस्टम ने उसकी हरकतों को आसमान में ही फुस्स कर दिया और पाकिस्तान को यहां भी मुंह की खानी पड़ी.लेकिन बात तो तब अजीब हुई जब पाकिस्तान ने इतने ड्रोन्स और मिसाइल बरसाई और एक बैलून के माध्यम से हालात का जायजा लेना पहुंचा तो उसकी भी हवा हमारे डिफेंस सिस्टम ने निकाल दी.जिसके बाद पाकिस्तान की किर किरी हो रही है.दरअसल 8 मई की रात करीब 7.30 से 8 बजे के बीच जैसलमेंर वासियों को अचानक तेज सायरन और आकाश में लाल रोशनी दिखाई दी.पहले तो लोगों को समझने में थोड़ी देर लगी की आखिर ये हो क्या रहा है लेकिन जब अचानक भारत का एयरडिफेंस सिस्टम एक्टिव हुआ और लगातार धमाकों की आवाज आने लगी तो आमजन को लग गया कि भारत पर पाकिस्तान ने हमला करने की कोशिश की है .वही यहां की जनता ने भी पूरी जिम्मेदारी और सूझबूझ के साथ हमारी सेना और बीएसएफ का साथ दिया.जब हवाई हमलों को हमारा डिफेंस सिस्टम नाकाम कर रहा था तब लोगों ने जागरुकता दिखाते हुए पूरा ब्लैकआउट कर दिया.जिससे कही ना कही सेना को भी कार्रवाई करने में आसानी हुई .यहां जैसे ही आसमान में बडे धमाकों की आवाज सुनाई दी लोगों में एक बारगी तो डर बैठ गया लेकिन जब जवाबी कार्रवाई हुई तो लोगों को उम्मीद बनी कि हमारी सेना ने आखिर हमारे ऊपर आंच तक नहीं आने दी.वही पाकिस्तान को ये लग रहा था कि हमने इतने ड्रोन्स भेजे और मिसाइल तो कुछ तो नुकसान हुआ होगा.और इसके लिये पाकिस्तान ने अपना एक जासूसी बैलून भी भारत की सीमा में प्रवेश कराने की कोशिश की लेकिन फिर क्या था हमारे एयरडिफेंस सिस्टम ने उसको भी नेस्तानाबूत कर दिया और यहा भी पाकिस्तान को माथा मसलते हुए देखा गया.वही आपको बता दे आज जैसलमेंर के किशनघाट इलाके में भी पाकिस्तान के जिंदा बम मिले है.जिसके बाद यहां जोगियो की बस्ती में ग्रामीणों ने तुरंत गांव के सरपंच प्रतिनिधि कल्याणराम को सूचना दी.यहां प्रत्यक्षदर्शी अर्जुन नाथ ने सबसे पहले यह सूचना पहुंचाई.वही इसके बाद पुलिस और एयरफोर्ट की टीम ने भी यहा बम मिले स्थान को सीज कर दिया.