भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का सबसे ज्यादा असर बॉर्डर जिलों में जो देखने को मिलता है .यहां के लोगों में एक अजीब डर का माहौल बना यहां के लोगों में बना रहता है .बात करे राजस्थान के बार्डर जिलों बाडमेर और जैसलमेंर की तो यहां भी पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की कोशिश की गई .लेकिन हमारे डिफेंस सिस्टम ने उन्हे हवा में ही धवस्त कर दिया .इस बीच यहां के जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी बन जाती है कि आम लोगों को पैनिक में ना आने दे और उन्हे हर तैयारी के लिए हर संभव मदद देने का प्रयास करे.वही इसी बीच बाड़मेर के शिव से विधायक रविंद्र सिंह भाटी का बयान भी चर्चाओं में आ गया है .और उन्होने यहां आमजन के लिए कुछ विशेष संदेश दिया है….भारत-पाकिस्तान की सीमा पर जारी तनाव को लेकर राजस्थान के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी शिव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही भारत की फौज पाकिस्तान नाम की चिड़िया को पूरी तरह से खत्म करने वाली है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर एरिया में नहीं बल्कि पाकिस्तान में टेंशन बढ़ी है। इस दौरान निर्दलीय विधायक ने भारत के अंदर राजस्थान के लोगों से अफवाहों से दूर रहने की बात कही है। दरअसल, जब निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी से पूछा गया कि सीमा क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। ऐसे में वे उन क्षेत्रों के लोगों और वहां के युवाओं से क्या कहेंगे ? इस सवाल का जवाब देते हुए रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि देखिए सीमा क्षेत्र में तनाव नहीं बढ़ा है। पाकिस्तान में तनाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ‘जिस तरह से ड्रोन को नष्ट किया गया है मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में भारतीय सेना पाकिस्तान नाम की चिड़िया को पूरी तरह से खत्म कर देगी।’ भाटी ने कहा कि ऐसे में हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होने कहा कि मैं क्षेत्र के निवासियों से लगातार संपर्क में बना हुआ हुं और लोगों को आश्वस्त किया जा रहा है.कि भारतीय सेना हर हमले को नाकाम करने में सक्षम है और पाकिस्तान को मुंह के बल गिराने में भी सक्षम है.विधायक ने कहा कि नई पीढ़ी के लिए यह स्थिति एक नई चीज है, मैं कह सकता हूं कि हमारी उम्र के युवाओं के लिए ऐसा समय पहली बार आया है। लेकिन निश्चित रूप से यह बहुत महत्वपूर्ण भी था। पहलगांव के इस कायरतापूर्ण हमले के बाद, अगर हमने मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया होता, तो कुछ और लोग भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत कर लेते। । निश्चित रूप से भविष्य में कोई भी देश भारत की तरफ आंख उठाकर देखने से पहले चार बार सोचेगा।

