livetv
Homeपॉलिटिक्सदेश को एकजुटता दिखाने का समय है, राजनीतिकरण का नहीं - चौधरी

देश को एकजुटता दिखाने का समय है, राजनीतिकरण का नहीं – चौधरी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मध्यप्रदेश प्रभारी व बायतु विधायक हरीश चौधरी ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई थी, उसने देश और दुनिया को झकझोर दिया था, लेकिन आज हमें एकजुटता के साथ कड़े से कड़े फैसले लेकर आंतकवाद को करारा जवाब देने का समय है, लेकिन हमले से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा दिये बयान में हमारे कांग्रेस के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल को आंतकवादियों से जोड़कर बताया जो बेहद निंदनीय है। राठौड़ के इस बयान क़ी कड़ी भर्त्सना करता हूं। चौधरी ने अपने बयान में बताया कि पहलगाम की घटना को लेकर पूरा देश झकझोर है कि बेकसूर लोग मारे गए, सरहद पर हमारे जांबाज सैनिक शहीद हो गए और देश में युद्ध जैसा माहौल बनाया गया, लेकिन उन शहीद परिवारों के बीच कोई नहीं पहुंचे और इस तरह बयान बाजी व राजनीतिकरण करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें इस तरह दिए बयान को लेकर देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। श्री हरीश चौधरी ने बताया कि इस समय पूरे देश के साथ एकजुट होकर बॉर्डर पर आकर आज दुश्मनों को जवाब देने का समय है। बीजेपी सिर्फ इन सब पर राजनीति करके अपना राजनीतिक लाभ उठाने पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आज देश की सरकार से भी कहना चाहता हूं ये राजनीति का, दल का, क्षेत्र का विषय नहीं है यह हमारे देश की अस्मिता और सुरक्षा का विषय है, देश की सरकार को इस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर एक ऐसी नजीर पेश करनी चाहिये कि आने वाले समय में किसी भी देश की हैसियत और हिम्मत न हो कि हिंदुस्तान की तरफ़ और हिंदुस्तान में रहने वाले लोगों की तरफ़ आँख उठाकर भी देख सके, लेकिन जिस प्रकार से राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा सरहदी जिले बाड़मेर के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल को लेकर जो शब्द बोले गए है वे उनके लिए नहीं बोले गए है वे केवल ध्यान दुनिया से भटकाने व राजनितिकरण के लिए बोले गए है, हम उनके शब्दों क़ी कड़ी निंदा करते है। वे अपनी सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए हल्की राजनीति के चक्कर में अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं, उनसे ये कहना चाहता हूँ कि देश की सुरक्षा राजनीति और प्रोपेगंडा का विषय नहीं है, यह ऐसा समय है कि हम सबको एक होकर देश की रक्षा, सुरक्षा और सम्मान की बात की जाये और इन आतंकवादियों पर ऐसी कठोर से कठोर कार्यवाही हो जो पूरे विश्व के लिये नजीर बने इसके लिये काम करना चाहिये।