livetv
Homeपॉलिटिक्ससांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के बयान पर भड़के मदन राठौड़

सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के बयान पर भड़के मदन राठौड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मंगलवार देर रात करीब 9:30 बजे अपनी दो दिवसीय यात्रा पर जैसलमेर पहुंचे। जैसे ही वह शहर ट्रांसपोर्ट चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, वहां पहले से मौजूद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दलपत मेघवाल ने उनके स्वागत की अगुवाई की। वहीं जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, भाजपा जिला मंत्री कंवराज सिंह चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का जैसलमेर परंपरागत साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद मदन राठौड़ ने भाजपा कार्यालय में एक अहम बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जोश भरा और संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा, “यह हमारा कर्तव्य है कि हम सीमा पर तैनात अपने परिवार की स्थिति के बारे में जानें और समझें।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे राष्ट्रहित और संगठन हित में लगातार सक्रिय रहें।मदन राठौड़ ने इस दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को जन्म दिया, आतंकियों को पनाह दी और उन्हें प्रशिक्षण देने का काम किया। लेकिन भारत सरकार और हमारी सेना ने इस ऑपरेशन के जरिए आतंकियों को पनाह देने वालों को भी खत्म कर दिया। उन्होंने ऑपरेशन को भारतीय सेना की सर्जिकल क्षमता और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक बताया।प्रदेश अध्यक्ष ने जैसलमेर-बाड़मेर सांसद द्वारा दिए गए विवादित बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सांसद बार-बार सवाल उठा रहा है। उन्होंने कहा, “संसद जैसी गरिमामयी संस्था में बैठे व्यक्ति को देश की सुरक्षा पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस के गिने-चुने बचे सांसद अब भी सवाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा की उन बहनों से जाकर पूछा है जिनका सिंदूर छीन लिया गया था? अगर हिम्मत है तो जाकर आमजन से पूछें ।मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी बयानबाजी करने वाले सांसदों को पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसे वरिष्ठ नेता को उम्मेदाराम जैसे सांसद के बयान का समर्थन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर कोई नेता इतनी हल्की बात करता है, तो यह पार्टी की गंभीरता और सोच पर सवाल उठाता है। कांग्रेस को चाहिए कि ऐसे लोगों को तुरंत बाहर का रास्ता दिखाए।”इस पूरे दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ की नेतृत्व शैली और राष्ट्रवादी सोच की जमकर सराहना की और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा।