राजस्थान में एक बार फिर पुजारी हत्याकांड सामने आया है .इस बार पुजारी के साथ इतनी बर्बरता की गई जिसे सुनकर हर इंसान की रुह कांप उठे.आपको बता दे भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों के धारदार हथियारों से एक मंदिर के पुजारी की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार रायपुर कस्बे में गत रात्रि बदमाशों ने माताजी के मंदिर में घुसकर वहां सो रहे सुखानाथ योगी पर हमला कर हथियार से पैर काट दिए और फिर उसे पूरे मंदिर में घसीटा, जिसके कारण मंदिर में खून ही खून फैल गया। पुजारी के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आने के कारण आस-पास के लोग जग गए और मंदिर में पहुंचे। हालांकि तब तक बदमाश मौके से भाग गए। लोगों ने रात्रि को ही पुजारी को रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से स्थिति गंभीर होने से भीलवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां गुरुवार अलसुबह उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी पिंटू राम 15 साल पहले माता-पिता से अलग हो गया था। वह रायपुर कस्बे के नजदीक गांव कपिल खेड़ा में अपने परिवार के साथ रहता है। वह इसी गांव में सब्जी का ठेला लगाता है।लोगों का कहना है कि कभी-कभार वह माता-पिता के पास नई बस्ती आता था और प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा करता था। बुधवार रात भी वह शराब के नशे में यहां पहुंचा था। माता-पिता के साथ मारपीट कर रहा था। साधु ने उसे ऐसा करने से रोका था।

