livetv
Homeवायरलजहाजपुर अस्पताल में असामान्य मुंह वाला बच्च जन्मा, मचा हड़कंप

जहाजपुर अस्पताल में असामान्य मुंह वाला बच्च जन्मा, मचा हड़कंप

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में शुक्रवार शाम को एक महिला ने एक दुर्लभ नवजात शिशु को जन्म दिया, जिसकी मुंह की बनावट असामान्य थी। जिसको देखकर परिजनों को ही नहीं, बल्कि अस्पताल के चिकित्सा कर्मचारियों को भी हैरान कर दिया हे। जिसकी सूचना के बाद कस्बे में यह चर्चा का विषय बन गया। जहाजपुर के गांव रावतखेड़ा निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया था। डिलीवरी के दौरान जन्मे नवजात के चेहरे की बनावट सामान्य शिशुओं से बिल्कुल अलग थी।डॉक्टरों ने बताया कि इस स्थिति में एक स्किन डिसऑर्डर हो सकता है, जिसमें नवजात की त्वचा मोटी, सख्त और प्लेट्स जैसी हो जाती है। इस विकार में न केवल त्वचा की बनावट में परिवर्तन होता है बल्कि आंख, नाक, कान और मुंह जैसी संरचनाएं भी प्रभावित होती हैं। इस स्थिति में शिशु को संक्रमण और डिहाइड्रेशन और श्वसन संबंधित कई जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। और खतरा बढ़ जाता है, जिससे शिशु का जीवित रह पाना नामुमकिन हो जाता है। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर नईम अख्तर ने बताया कि यह बीमारी जेनेटिक डिसऑर्डर की वजह से हुई है।परिजनों ने बताया कि करीब 20 से 25 साल पहले भी उनके घर में इस तरीके से एक असामान्य डिलीवरी हुई थी महिला के गर्भवती होने के बाद से प्रेसव तक सोनोग्राफी नहीं कराने से कुछ पता नहीं चल पाया था।