राजस्थान में इन दिनों इतिहास और वीरता को लेकर हो रही बयानबाज़ी पर सियासी घमासान मचा हुआ है। नागौर सांसद और RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने राजपूतों के इतिहास को लेकर दिए हालिया विवादित बयान पर अब बाड़मेर के शिव से विधायक रविंद्र सिंह भाटी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.उन्होने ने भी हनुमान बेनीवाल के बयान की निंदा की .आपको बता दे बेनीवाल लगातार अपने बयान पर घिरते जा रहे है …और कई बडे नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया है….राजस्थान में बयानवीर नेताओं की कमी नही है.जहां एक तरफ ज्ञानदेव आहूजा ने विवादित बयानबाजी करके बीजेपी के लिए मुसीबत खडी की थी.वही दूसरी तरफ कांग्रेस में भी बयानवीर नेताओं की लिस्ट की कमी नहीं है.वही नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल भी लगातार अपने बयानों से सुर्खियों बंटोरते है और एक बार ऐसे बयान भी दे देते है .जो उनके लिए विवाद का कारण बन जाते है.वही हाल ही दिनों में बेनीवाल ने एक बयान दिया जिसमें राजपूतों के इतिहास को लेकर कुछ बड़ी बाते कही … बेनीवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि राजस्थान में एक-दो लोगों ने ही लड़ाइयां लड़ीं, बाकी तो मुगलों के आगे दंडवत हो जाते थे, मुगलों के आने पर 70 किलोमीटर पहले ही अपनी बेटियां लेकर पुहंच जाते थे। कुछ तो अपनी बेटियों को भी आगे कर देते थे। उन्होंने केवल महाराणा प्रताप और राजा सूरजमल को ही असली योद्धा बताया था। इस बयान के बाद सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने बेनीवाल पर निशाना साधा है।वही बेनीवाल के बयान पर रविंद्र सिंह भाटी की प्रतिक्रिया भी आई है .उन्होने कहा कि इस तरह के बयान एक नेता को शोभा नहीं देते.राजनीति अपनी जगह और हमारे पूर्वजों का इतिहास एक तरफ है.लेकिन कुछ नेता इस तरह के बयान देते है जिससे लोगों की भावनाओं को आहत होता है .ऐसे में भाटी ने बेनीवाल की बयानबाजी पर ऐतरात जताया.आपको बता दे बेनीवाल के खिलाफ करणी सेना ने भी मोर्चा खोल दिया है .और जल्द ही बेनीवाल को सबक सिखाने की बात भी कह डाली है .ऐसे में अब देखने वाली बात है कि बेनीवाल अपने बयान पर माफी मांगते है या फिर अपनी बात पर अडिग रहते है .

