livetv
Homeनेशनलममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा,बंगाल के लोगों का राजस्थान में बंधक...

ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा,बंगाल के लोगों का राजस्थान में बंधक बनाया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री लगातार बंगाली भाषा बोलने वालों के लिए बडे बयान दे रही है .ममता बनर्जी का दावा है कि बंगाल के लोगों को बंगाली भाषा बोलने पर उन्हें बांग्लादेशी समझा जा रहा है और उन पर अत्याचार किया जा रहा है .वही एक बडा दावा बंगाल की मुख्यंमंत्री ने राजस्थान सरकार और राजस्थान पुलिस के लिए भी किया है.उन्होने बडा आरोप लगाया है और कहा है कि बंगाल के लोगों को राजस्थान में बंधक बनाया गया है.ऐसे में अब ममता बनर्जी के दावे पर राजस्थान के गृह मंत्री ने भी पलटवार किया है…दरअसल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को एक बयान में दावा किया कि 300-400 बंगाली भाषी प्रवासी मजदूरों को राजस्थान में बंधक बनाकर रखा गया है, जबकि उनके पास वैध भारतीय दस्तावेज हैं. और उन्हें बांग्लादेशी करार दिया गया है. वही ममता बनर्जी के बयान पर राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने पलटवार किया है. मंत्री बेढम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव आने वाले हैं, और ममता बनर्जी की जमीन खिसकने वाली हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान में जो भी व्यक्ति सीमा पार से आकर रहेगा या कोई संदिग्ध व्यक्ति होगा तो उसके कागज जांचने के अधिकारी हमारी पुलिस को है. बेढम ने कहा, “पूछताछ करने का अधिकारी हमारी पुलिस को है. हमारी पुलिस ने जांच पड़ताल की है. उन्होंने कहा कि अवैध बांग्लारदेशी हैं या दूसरे पड़ोसी देशों से अवैध रूप से रहता है. उनके खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई की जाती है. ममता बनर्जी का भी फ्रस्ट्रेशन है. उन्होंने कहा कि ममता ने वहां के हिंदुओं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जो अत्याचार करवाया है, उसका जवाब जनता देगी. हिंदू महिलाओं के साथ दुराचार होता है, और इनकी पुलिस सहयोग करती है. वहां की जनता ममता बनर्जी के खिलाफ खड़ी है, इसलिए वो जनता को गुमराह करने के लिए ऐसे आधारहीन बयान देती हैं. आपको बता दे सीएम ममता बनर्जी ने तमाम बीजेपी शासित राज्यों को लेकर दावे किये है .उन्होने दावा किया है कि बंगाल के लोगों को इन राज्यों में टॉर्चर किया जा रहा है .उन्होने राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र को लेकर भी यह दावा किया है.आपको बता दे कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से देश के कई राज्यों में अवैध बांग्लादेशी लोगों को पहचान कर उन्हे वापस भेजा जा रहा है .वही इसको लेकर भी अब ममता बनर्जी ने राजनीति शुरु कर दी है .और बंगाल के लोगों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है.