livetv
Homeइंटरनेशनलक्या भारत ने मारे है 13 पाकिस्तानी सैनिक ? बड़ा खुलासा

क्या भारत ने मारे है 13 पाकिस्तानी सैनिक ? बड़ा खुलासा

पाकिस्तान की एक आदत ऐसी बन गई कि जब भी उनके देश में कोई बम ब्लास्ट और आतंकी हमला होता है तो उसका आरोप वो भारत पर मढ देता है.वही अब पाकिस्तान ने एक बार फिर से अपने 13 सैनिकों की मौत का इल्जाम भारत पर लगाया है.जिसके बाद भारत ने भी अपनी तरफ से प्रतिक्रिया दी है.लेकिन सवाल तो ये उठता है कि पाकिस्तान ने अपने ही देश में अपने दुश्मन खडे कर रखे है तो फिर भारत पर आरोप लगाने के पीछे पाकिस्तान का क्या एजेंडा है… दरअसल पाकिस्तान के वजीरिस्तान में एक आत्मघाती हमला हुआ .जिसमें पाकिस्तानी आर्मी के 13 जवान मारे गए और 24 से ज्यादा घायल हो गए.वही पाकिस्तान ने अपनी पूरानी आदत अपनाते हुए इस हमले के पीछे भारत का हाथ बताया .और कहा कि भारत पाकिस्तान में लगातार ऐसे हमले करवा रहा है जिससे उनकी सेना को कमजोर किया जा सके.इसके लिए वो काफी पैसा भी खर्च कर रहा है .और पाकिस्तान को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है .वही पाकिस्तान के इन आरोपों का भारत की ओर से भी जवाब दिया गया है .भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसका करारा जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान का बयान ध्यान भटकाने वाला है . भारत ने कहा कि हमने पाकिस्तानी सेना का आधिकारिक बयान देखा है, जिसमें 28 जून को वजीरिस्तान में हुए हमले के लिए भारत को दोषी ठहराया गया है। वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम अवमानना योग्य इस बयान को पूरी तरह से खारिज करते हैं। जानकारी के मुताबिक हाफिज गुल बहादुर समूह से जुड़े आतंकवादी समूह उसुद अल-हरब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस घटना को हाल के महीनों में उत्तरी वजीरिस्तान में सबसे घातक घटनाओं में से एक बताया जा रहा है और इसने क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। वहीं इस हमले को लेकर पाकिस्तान ने भारत पर आरोप मढ़ने की कोशिश की। लेकिन पाकिस्तान के अंदर बलुच लिबरेशन आर्मी सहित कई ऐसे संगठन है जो पाकिस्तान सरकार और उनकी आर्मी के खिलाफ समय समय पर ऐसे बडे हमले करते रहते है .जिससे पाकिस्तानी सरकार का मनोबल टूट जाए.वही पाकिस्तान भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर सिम्पिथी पाने के लिए भारत पर आरोप मढ देता है.लेकिन उसकी ये चाल कभी कामयाब नहीं होती है……