livetv
Homeपॉलिटिक्सनरेश की जनक्रांति यात्रा प्रदेश में लाएगी बदलाव !

नरेश की जनक्रांति यात्रा प्रदेश में लाएगी बदलाव !

राजस्थान में की सियासी यात्राओं का अलग ही इतिहास रहा है .चाहे बात करे पूर्व सीएम वसुंधरा की देव दर्शन यात्रा या फिर सचिन पायलट की अपनी ही सरकार के खिलाफ सियासी यात्रा सभी यात्राओं की रणनीति केवल और केवल एक ही उद्देश्य पर टिकी होती है और वो है राजनीतिक बदलाव…ऐसे में अब राजस्थान के युवा नेता नरेश मीणा भी एक सियासी यात्रा की शुरुआत करने वाले है . प्रदेश में बडा बदलाव लाने की तैयारी कर रहे है. दरअसल नरेश मीणा जबसे जेल से बाहर आए है तबसे चर्चाओं में बने हुए है .चाहे वो डीएसपी को लेकर दिए गये बयान की बात हो या फिर नेताओं पर सियासी तंज…उनका हर एक बयान इन दिनों चर्चाओं में है और लगातार वो राजस्थान की सियासत की फिजाओं में गर्म हवा फलाएं हुए है .वही अब उन्होने एक प्रेस कांफ्रेस की और इस प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से उन्होने प्रदेश में एक बड़ी यात्रा का ऐलान कर दिया है .. नरेश मीणा ने शुक्रवार को जयपुर के प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की और 21 जुलाई से जन क्रांति यात्रा शुरू करने का बड़ा ऐलान किया.नरेश मीणा ने कहा कि यह यात्रा झालावाड़ के मनोहर थाना के कामखेड़ा बालाजी से शुरू होगी. उन्होंने बताया कि वह भगत सिंह की प्रेरणा से नंगे पैर यात्रा करेंगे. यात्रा कहां तक जाएगी, यह अभी तय नहीं है, लेकिन इसमें हजारों युवा उनके साथ होंगे.नरेश मीणा ने प्रेस वार्ता में बताया कि वह 20 जुलाई को अपने गांव जाएंगे और माता-पिता का आशीर्वाद लेंगे. इसके बाद 21 जुलाई से जन क्रांति यात्रा शुरू करेंगे.उन्होंने कहा कि यह यात्रा जनता के हक और अन्याय के खिलाफ होगी. नरेश मीणा का कहना है कि वह युवाओं के साथ मिलकर समाज में बदलाव लाने के लिए यह कदम उठा रहे हैं. यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे, जो उनके इस अभियान को और मजबूती देंगे.जेल से बाहर आने के बाद नरेश मीणा अपने बेबाक अंदाज के लिए फिर से चर्चा में हैं. विभिन्न न्यूज चैनलों को दिए इंटरव्यू में उन्होंने जेल में बिताए समय के अनुभव साझा किए. नरेश मीणा ने कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं और जनता के हक के लिए लड़ते रहेंगे. उनकी यह जन क्रांति यात्रा और बयानबाजी राजस्थान की सियासत में नया मोड़ ला सकती है. पाठकों की नजर अब इस बात पर है कि नरेश मीणा की यह यात्रा कितना असर डालेगी.