livetv
Homeपॉलिटिक्सहरीश चौधरी की बासनपीर में एंट्री से भाटी की उड़ेगी नींद !

हरीश चौधरी की बासनपीर में एंट्री से भाटी की उड़ेगी नींद !

राजस्थान की तपती जमीन पर एक बार फिर लोकतंत्र, समरसता और सामाजिक सौहार्द की गूंज सुनाई देने वाली है.क्योंकि बायतू विधायक हरीश चौधरी का काफिला बासनपीर की ओर बढ गया है .हरीष चौधरी सैकडों वाहनों के काफिल के साथ जैसलमेर जिले के ऐतिहासिक और सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक गांव बासनपीर की ओर बढ रहा है.आपको बता दे इस मामले में पश्चिमी राजस्थान में राजनीति चरम पर है .और नेताओं के बयान भी काफी चर्चाओं में बने हुए है. आपको बता दे बासनपीर में आज सर्वधर्म प्रार्थना और गांधी रामधुन बजाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है .जो न केवल सांप्रदायिक एकता का संदेश देगा बल्कि राजनीतिक परिदृश्य में भी एक महत्वपूर्ण हस्तक्षेप माना जा रहा है .आपको बता दे यहां हरीश चौधरी के आह्वान पर हजारों की संख्या में युवा काफिले के तौर पर आगे बढ रहे है और यहा पहुंचकर सांप्रदायिक संदेश देंगे.वही यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, पूर्व विधायक मदन प्रजापत और पदमाराम मेघवाल सहित कई कांग्रेसी नेता भी उपस्थित रहेंगे जो इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे. बाड़मेर जैसलमेर सीमा पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. बासनपीर में धारा 163 लागू की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सके और किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो. प्रशासन ने काफिले के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है. इस यात्रा को सिर्फ एक राजनैतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखना सीमित दृष्टिकोण होगा. यह एक सामाजिक संदेश, एक सांस्कृतिक पुनर्स्मरण और एकता के नए अध्याय का प्रारंभ भी है. हरीश चौधरी ने इसे ‘मोहब्बत का पैगाम’ नाम दिया है.वही हरीश चौधरी की इस यात्रा को लेकर पहले ही राजनीति हो गई थी.रविंद्र सिंह भाटी ने इस पूरी घटना को लेकर हरीश चौधरी पर राजनीति करने और अल्पसंख्यक समुदाय को गुमराह करने का आरोप लगाया है .