livetv
Homeस्टेट न्यूजसर्वश्रेष्ठ पर्यटन नगरों की सूची में जयपुर ने मारी बाजी !

सर्वश्रेष्ठ पर्यटन नगरों की सूची में जयपुर ने मारी बाजी !

राजस्थान की राजधानी जयपुर ने दुनिया के सबसे बेहतरीन शहरों की सूची में टॉप फाइव में जगह हासिल की है| ट्रैवल प्‍लस लीजर की वर्ल्ड्स बेस्ट अवार्ड्स 2025 रैंकिंग में जयपुर ने इटली के ऐतिहासिक शहर फ्लोरेंस को पछाड़ते हुए विश्व के शीर्ष पांच शहरों में अपना स्थान पक्का किया है| यह रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों द्वारा दिए गए वोट्स के आधार पर तय की गई है| जयपुर को 91.33 अंक मिले हैं| ट्रैवल प्‍लस लीजर मैगजीन ने जयपुर को एक ‘जरूर घूमने लायक’ जगह बताते हुए इसके आलीशान होटल, विश्वस्तरीय शॉपिंग और सांस्कृतिक विरासत की भरपूर तारीफ की है| इस सूची में शीर्ष स्थान मैक्सिको के सैन मिगुएल डी अलेंदे को मिला, जिसे उसकी सांस्कृतिक जीवंतता, बजट-अनुकूल माहौल और रचनात्मक आयोजनों के लिए सराहा गया| तीसरे स्थान पर जापान की राजधानी टोक्यो, चौथे पर थाईलैंड का बैंकॉक और पांचवें पर भारत का जयपुर रहा|