livetv
Homewhetherweatherदेशभर में भारी बारिश का कहर, 5 जिलों में येलो अलर्ट और...

देशभर में भारी बारिश का कहर, 5 जिलों में येलो अलर्ट और कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

आज के मौसम का | मौसम विभाग का कहना है की जयपुर में अभी सामान्य से 102 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। आज मौसम विभाग ने 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है इसमें बासंवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और उदयपुर शामिल है| भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पूरे देश में अब तक औसत से 6 फीसदी अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इसमें सबसे अधिक नुकसान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, महाराष्ट्र और गुजरात में हुआ है। वही हिमाचल और उत्तराखंड में लगातार भूस्खलन, बादल फटने और मूसलधार बारिश से सैकड़ों गांव प्रभावित हुए हैं, 100 से अधिक लोगों की जान गई है और करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र और गुजरात के कई जिलों जिसमे कोल्हापुर, नासिक और सौराष्ट्र शामिल है यहाँ भरी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है |मौसम विभाग ने देहरादून के साथ टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में मुंबई में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। यहाँ कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने की संभावना है| आज दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है और कई इलाकों में आज झमाझम बारिश हो सकती है|बात करे बिहार की तो यहाँ में बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है| अगले 3 दिनों तक हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, छत्तीसगढ़ में 23-26 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड 20-26 जुलाई के दौरान बारिश होने की संभावना है| बात करे तमिलनाडु की तो यहाँ 22 जुलाई तक और तेलंगाना में 24 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है| वही असम और मेघालय में 26 जुलाई तक बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गयी है|