livetv
Homeपॉलिटिक्सनरेश मीणा ने काटा अपना अंगूठा और फिर ये किया !

नरेश मीणा ने काटा अपना अंगूठा और फिर ये किया !

नरेश मीणा फिलहाल राजस्थान की राजनीति में चर्चाओं में है | उनके हर एक बयान और हर एक मूवमेंट पर चाहे नेता या राजनेता हो या फिर मीडिया सबकी पेंनी नजरें टिकी हुई है| उनके द्वारा प्रदेश में जनक्रांति यात्रा का ऐलान भी कर दिया गया है| वही अब वो लगातार इस यात्रा को लेकर जनसंपर्क कर रहे है और इस जनक्रांति यात्रा में युवाओं को एकजुट करने की अपील कर रहे है| वही अब नरेश मीणा ने बारां दौरे के दौरान कुछ ऐसा किया जिसके चलते वो सुर्खियों में आ गए है| दरअसल नरेश मीणा ने अपना अंगूठा काटा और भगत सिंह की तस्वीर पर तिलक किया| नरेश मीणा ने ये प्रताप चौक पर एक सभा के दौरान किया| जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| आपको बता दे जेल से छुटने के बाद नरेश कुछ अलग ही जोश में दिख रहे है| नरेश मीणा के इस वीडियो में दिख रहा है कि वो चाकू से अपने हाथ पर कई कट लगाते है और शहीद ए आजम भगत सिंह की तस्वीर पर तिलक करते है| सभा में मौजूद समर्थक अपने नेता नरेश मीणा को ऐसा करते हुए यह देखकर चकित रह गए। इधर, सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से ट्रेंड हो रही है। नरेश मीणा के दो वीडियो सामने आए हैं। एक में वह हाथ पर चाकू से कट लगाकर शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर रक्त तिलक कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में भारी भीड़ के बीच समर्थकों के कंधों पर नरेश मीणा है और उनके हाथ में पट्टी बंधी हुई है। आपको बता दे नरेश मीणा लगातार नेताओं पर भी बयानबाजी कर रहे है और लगातार उनको तमाम मुद्दों पर घेर रहे है| हाल ही में उन्होने एक विवादित बयान भी दिया जिसमें कहा कि नेताओं का स्वागत अब जूतों से करना चाहिए| इसके अलावा उन्होने दावा किया था कि बीजेपी की ओर से उन्हे मंत्री पद का ऑफर भी मिला था| लेकिन उन्होने उसे अस्वीकार कर दिया|