टीवी की दुनिया का सुपरहिट शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ साल 2008 से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हाल ही में शो के मुख्य कलाकार दिलीप जोशी, जो जेठालाल का किरदार निभाते हैं, शो के निर्माता असित मोदी से मिले। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जहां दिलीप जोशी ताली बजाते नजर आ रहे हैं। इस मुलाकात ने फैंस की दिलचस्पी फिर से बढ़ा दी है, खासकर दयाबेन के किरदार को लेकर। सोशल मीडिया पर एक बार फिर लोगों ने सवाल पूछना शुरू कर दिया है—”दयाबेन कहां हैं?” बता दें कि दिशा वकानी, जो दयाबेन की भूमिका में नजर आती थीं, पिछले कई सालों से शो में नहीं दिखी हैं। फैंस अब भी उनकी वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। हालांकि, अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

