मैनचेस्टर टेस्ट में शुभमन गिल की कप्तानी पर उठे सवालों के बीच टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ बयानबाजी करते हैं लेकिन उन्हें खेल की गहरी समझ नहीं होती। गंभीर ने गिल की रणनीति और लीडरशिप को सही ठहराते हुए कहा कि कप्तानी को लेकर की जा रही आलोचनाएं निराधार हैं।

